फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Forces will start arriving from 15 to conduct elections

Ayodhya News: चुनाव कराने के लिए 15 से पहुंचने लगेगी फोर्स

Wed, 08 May 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 08 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Forces will start arriving from 15 to conduct elections
अयोध्या। जिले में मतदान कराने के लिए 15 मई से जवान पहुंचने लगेंगे। इन्हें ठहराने के लिए जिले के 100 स्कूलों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इनमें सिविल पुलिस के अलावा पीएसी व सीपीएमएफ के जवानों की लगभग 15 कंपनी होगी। यह टीमें क्षेत्रों में कांबिंग करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेंगी।
विज्ञापन

जिले में 20 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्थानों से फोर्स बुलाई जा रही है। इसे लेकर जिले से काफी संख्या में पुलिस बल की मांग की गई है। चौथे चरण के मतदान के बाद पुलिस बल के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार काफी संख्या में एसपी, सीओ के अलावा निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सिपाही व होमगार्डों का जत्था यहां पहुंचेगा। साथ ही पीएसी, सीपीएमएफ समेत अर्धसैनिक बलों की लगभग 15 कंपनी फोर्स पहुंचेगी।
विज्ञापन

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि यह टीम क्षेत्र में कांबिंग करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेगी। 15 मई से ही आमद शुरू हो जाएगी। उनके रहने-खाने के प्रबंध दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा भी सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत खाका तैयार किया जा रहा है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed