फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   For nation building, youth will have to become karmayogis: Shahi

राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को कर्मयोगी बनना होगा : शाही

Fri, 04 Jul 2025 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
For nation building, youth will have to become karmayogis: Shahi
अयोध्या। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि समग्र शिक्षा के माध्यम से उद्यम के साथ शिक्षा प्राप्त हो। देश के निर्माण में युवाओं का सक्षम व्यक्तित्व बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उद्यमी बनकर युवा देश को आगे बढ़ाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षाओं में सिर्फ थ्योरी ही नहीं पढ़नी है। यह इंडस्ट्री में काम करने के लिए सक्षम भी बनाएगी। राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को कर्मयोगी बनना होगा।
विज्ञापन


कृषि मंत्री डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को यूजीसी की ओर से आयोजित विकास-2025 कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में बदलाव और कौशल विकास स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक पहुंचे। भारत उद्योग समर्थ शिक्षा की ओर बढ़े। भारत की नई शिक्षा नीति मानव पूंजी को सशक्त करेगी। शिक्षक ज्ञान और मार्गदर्शन के रूप में युवाओं के भविष्य का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति का निर्माण दूरगामी सोच के तहत किया गया है। इससे युवाओं को शिक्षा के साथ उद्यमी बनने में मदद मिलेगी। यूजीसी के सचिव डॉ. मनीष जोशी ने कहा कि जिस प्रकार की शिक्षा की आवश्यकता है, उसी प्रकार इसका निर्माण हो। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में नित्य नए आयाम जुड़ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा के मामले में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी के संयुक्त सचिव डॉ. अभिषेक कपूर ने कहा कि भारत ज्ञान के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बने, इसके लिए हम सभी को काम करना है। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए गुणवत्तापरक शोध कार्य हों। जिस तरफ युवा चलते हैं, उधर देश की धारा होती है। इसलिए हमें विकसित भारत के लिए सभी युवाओं को समर्थवान बनाना होगा। इस दौरान प्रो. यशवंत सिंह, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. आशुतोष सिंह, प्रो. विनोद श्रीवास्तव व प्रो. संजय पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed