फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five drains being constructed at a cost of Rs 95 crore will be ready by January

Ayodhya News: जनवरी तक तैयार हो जाएंगे 95 करोड़ से बन रहे पांच नाले

Tue, 19 Aug 2025 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Five drains being constructed at a cost of Rs 95 crore will be ready by January
अयोध्या। 95 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पांच नाले जनवरी 2026 तक बन कर तैयार हो जाएंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से बनवाए जा रहे इन नालों का 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इन नालों का निर्माण हो जाने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर और आसपास के कई इलाकों के लोगों को भारी जलभराव का सामना करना पड़ता है। यहां रहने वाले और कारोबार करने वाले लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। इन क्षेत्रों की सड़कें लबालब हो जाती हैं। ऐसे में आवागमन भी बाधित होता है। जब भी बारिश होती है, तब ऐसे हालात बन जाते हैं। बारिश थमने के बाद भी कई घंटों तक जल निकासी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


इन इलाकों में अभी तक कच्चे नालों के भरोसे जल निकासी होती थी। इसके चलते कई तरह की दिक्कतें आती थीं। कच्चा नाला जगह-जगह जाम हो जाता और दूषित पानी ओवरफ्लो होने लगता है। नालों की सफाई कराने में भी मशक्कत करनी पड़ी। अब इन सभी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। कच्चे नालों के पक्के में तब्दील हो जाने से बेहतर ढंग से जल निकासी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से फतेहगंज सब्जी मंडी से साहबगंज तक फेज एक और दो नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर और जालपा नाले का निर्माण तेज गति से चल रहा है। मणिराम छावनी से एयरपोर्ट तक आबादी वाले इलाकों में तिलइया नाले का निर्माण हो रहा है। इन सभी नालों का निर्माण कार्य जनवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बारिश थमने के बाद काम में और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed