{"_id":"688b3a052a3f89f9bb0d057f","slug":"first-priority-facilitate-tourists-complete-development-projects-time-ayodhya-commissioner-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अयोध्या में पर्यटकों की सुविधा और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करना पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अयोध्या में पर्यटकों की सुविधा और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करना पहली प्राथमिकता
Thu, 31 Jul 2025 03:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:54 PM IST
सार
अयोध्या मंडल के नए कमिश्नर राजेश कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा कि पर्यटकों की सुविधाएं और विकास परियोजनाओं का समय पर पूरा होना उनकी पहली प्राथमिकता है। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बिना परेशानी के दर्शन-पूजन और अच्छा अनुभव मिले, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंडलायुक्त राजेश कुमार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या के नए मंडलायुक्त राजेश कुमार ने पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। राजेश कुमार ने कहा कि देश-विदेश से अयोध्या आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जो भी विकास परियोजनाएं चल रही हैं, उन्हें समय से पूरा किया जाएगा। सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर किसी भी अड़चन को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या में त्यौहार का सीजन चल रहा है। यहां पर बहुत से पर्यटक आते हैं। वे बिना किसी समस्या के दर्शन पूजन कर सकें, यह भी प्राथमिकता रहेगी। कमिश्नर ने बताया कि अयोध्या में बहुत से इंफ्रास्ट्रक्चर के काम चल रहे हैं, उन सब को समय से पूरा करना, सभी विभागों की ओर से समन्वय स्थापित करना और जो प्रोजेक्ट में जो समस्याएं आ रही हैं, उनको दूर करना भी प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow News: अब उतरेटिया स्टेशन पर रुकेंगी चारबाग आने वाली ये ट्रेनें, PGI जाना होगा आसान; पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: सगी बहनों ने बुद्धेश्वर मंदिर में महिला कांस्टेबल से की मारपीट, फाड़ी वर्दी
अयोध्या में जो भी श्रद्धालु पर्यटक आते हैं, उनको मंदिरों में भगवान का सुगम दर्शन सुलभ हो और वे अच्छा भाव, अच्छा अनुभव और अच्छी अनुभूति लेकर जाएं, यह प्रयास रहेगा।