Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Real sisters beat up a woman constable in Buddheshwar temple, tore her uniform

Lucknow: सगी बहनों ने बुद्धेश्वर मंदिर में महिला कांस्टेबल से की मारपीट, फाड़ी वर्दी

Thu, 31 Jul 2025 10:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Jul 2025 10:51 AM IST
सार

लखनऊ के पारा में दो सगी बहनों ने बुद्धेश्वर मंदिर में महिला सिपाही से मारपीट की और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। उन्हें गर्भगृह में जाने से रोका तो उन्होंने मारपीट की।

विज्ञापन
Lucknow: Real sisters beat up a woman constable in Buddheshwar temple, tore her uniform
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के पारा में सोमवार शाम बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान दो सगी बहनों ने सिपाही रेखा से मारपीट की। आरोपियों ने उनकी वर्दी फाड़ दी और भाग निकलीं। पुलिस ने आरोपी बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मोहान रोड चौकी इंचार्ज सचिन कौशिक के मुताबिक पिछले गेट पर महिला दरोगा प्रतिभा सिंह, सिपाही रेखा, रीता व शिवानी कुशवाहा ड्यूटी पर तैनात थीं। शाम 6:30 गेट के करीब खड़ी हंसखेड़ा निवासी माही शर्मा व उसकी बहन वैष्णवी महिलाओं के गले पर झपट्टा मारने का प्रयास कर रही थीं। यह देख सिपाही रेखा ने उन्हें रोका तो दोनों गर्भगृह में जाने लगीं।
विज्ञापन


सिपाही ने दोनों को मेन गेट से जाने के लिए कहा तो वे गालियां देने लगीं। विरोध पर आरोपियों ने रेखा से मारपीट की और उन्हें फर्श पर पटक दिया। आरोपियों ने हाथ में दांत से काटा भी। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि टीम गठित कर दोनों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed