फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmer dies under suspicious circumstances, murder suspected

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या की आशंका

Sat, 19 Apr 2025 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 19 Apr 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances, murder suspected
बीकापुर। क्षेत्र के बंडली का पुरवा तोरोमाफी निवासी किसान राम तीरथ (45) की शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव के बाहर गेहूं के खाली खेत में उनका शव शनिवार की सुबह मिलने से गांव में हलचल मच गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार राम तीरथ शुक्रवार देर शाम खेत की तरफ गए थे। वह रात में घर वापस नहीं लौटे। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने गेहूं के खाली खेत में उनका शव देखकर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का एक व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा था। इसके चलते परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने बताया कि मृतक खेती-किसानी के साथ हैंडपंप मरम्मत का काम करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटी हैं। परिवार काफी गरीब है। सभी के परवरिश की जिम्मेदारी मृतक के ऊपर थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। हर पहलू की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed