फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Drain construction begins in Misiriya; 50 families to get relief

Ayodhya News: मिसिरिया में बनने लगा नाला, 50 परिवारों को मिलेगी राहत

Sun, 20 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 20 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Drain construction begins in Misiriya; 50 families to get relief
फोटो 33-मिसिरिया गांव में नाले के लिए काम शुरू-संवाद
तारुन। ग्राम पंचायत कनकपुर झगरौली के मजरा मिसिरिया में लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद नाला निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नाला बनने से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने बताया कि नाला न होने के कारण गांव के करीब 50 परिवारों को जल निकासी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। घरों के सामने नाबदान का पानी जमा रहता था, जबकि सड़क पर भी गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य से नाला निर्माण की मांग की थी। हरिश्चंद्र निषाद ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को जिला पंचायत के सदन में उठाया, जिसके बाद प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत 150 मीटर लंबे नाले के निर्माण को मंजूरी मिली है। निर्माण की अनुमानित लागत करीब 7.20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाला निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। लोगों को उम्मीद है कि निर्माण पूरा होने के बाद जल निकासी की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed