{"_id":"66b3ec481d4af93e9a0ec264","slug":"deworming-medicine-will-be-given-to-70-thousand-children-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-823736-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 70 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 70 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति की दवा
Thu, 08 Aug 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
बीकापुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार को सीएचसी बीकापुर में अध्यापकों को तीन शिफ्टों में प्रशिक्षित किया गया। कोऑर्डिनेटर डॉ. संतोष ने अभियान के संबंध में जानकारी दी और अभियान को सफल बनाने की अपील की।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा ने बताया कि 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, परिषदीय, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के लगभग 70 हजार बच्चों को कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजाेल खिलाई जाएगी। किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को टैबलेट नहीं खिलाई जाएगी।
10 अगस्त को दवा के सेवन से वंचित बच्चों के लिए 14 अगस्त को राउंडअप के तहत टैबलेट खिलाई जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षा विभाग और बाल पुष्टाहार विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण में 153 परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक और मान्यता प्राप्त 75 स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, पीपीएम दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।