{"_id":"66eb21eecd8ffef444076344","slug":"cm-yogi-will-address-public-meeting-in-milkipur-today-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-118851-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आज मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आज मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी
Thu, 19 Sep 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सीएम योगी बृहस्पतिवार को फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बार वे यहां एक हजार करोड़ से भी अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर उपचुनाव में जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा भी करेंगे। वह 10:40 पर मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। एक बजे तक मिल्कीपुर में ही रहेंगे।
सीएम अयोध्या में कुल 83 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें विधानसभा मिल्कीपुर की कुल 40 परियोजनाएं हैं, जिनकी कुल लागत 4975.06 लाख है। जनपद में 8283.43 लाख की 37 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। लोकार्पित परियोजनाओं के अंतर्गत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की 21, लोक निर्माण विभाग की 15, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास-उद्यमशीलता की दो एवं समाज कल्याण विभाग की एक परियोजना सम्मिलित हैं। विधानसभा मिल्कीपुर में सात परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाना है। लोकार्पित परियोजनाओं के अंतर्गत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की पांच और लोक निर्माण विभाग की दो परियोजनाएं सम्मिलित हैं।
मिल्कीपुर पर सबसे ज्यादा मेहरबानी
जनपद में 92191.20 लाख की 46 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों होगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग की 34, नगर विकास विभाग की दो, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की दो, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की दो, चिकित्सा शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमशीलता एवं युवा कल्याण विभाग की एक-एक परियोजनाएं सम्मिलित हैं। विधानसभा मिल्कीपुर में 3456 लाख की 33 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की 30, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग एवं युवा कल्याण विभाग की एक-एक परियोजनाएं सम्मिलित हैं।