{"_id":"6aa1adef0cf5524bdf0a5429","slug":"case-registered-against-seven-people-for-allegedly-misappropriating-a-couples-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-158276-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दंपती के 15 लाख रुपये और जेवर हड़पने का आरोप, सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दंपती के 15 लाख रुपये और जेवर हड़पने का आरोप, सात पर रिपोर्ट
Thu, 10 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुदौली। एक दंपती के 15 लाख 12 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। रकम और जेवर वापस मांगने पर आरोपियों पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी निवासी बच्ची पत्नी सुरेश ने पुलिस को बताया कि भल्लू कौशल और उसके परिजनों ने विश्वास में लेकर उनसे 15 लाख 12 हजार रुपये और जेवर लिए थे। काफी समय बाद रकम और जेवर वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। इस पर वह पति के साथ आरोपियों की दुकान पर पहुंचीं। आरोप है कि वहां भल्लू कौशल समेत सात लोगों ने दंपती से अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
उन्हें दुकान से धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। महिला ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी सबदा ने भी आरोपियों को दो लाख 65 हजार रुपये दिए हैं। कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि भल्लू कौशल, राजा, राहुल, पीयूष समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद