{"_id":"6810ff8c646ff21a8b00d585","slug":"children-of-council-schools-will-be-able-to-enjoy-summer-camp-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-128355-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: समर कैंप का आनंद उठा सकेंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: समर कैंप का आनंद उठा सकेंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे
Tue, 29 Apr 2025 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कॉन्वेंट स्कलों की तर्ज पर अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चों भी समर कैंप का आनंद उठा सकेंगे। इस समर कैंप में बच्चे नियमित पढ़ाई के साथ-साथ रोचक गतिविधियां भी सीखेंगे। इस दौरान उन्हें पौष्टिक आहार भी दिया जाएगा। 20 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले इस समर कैंप के सफल संचालन को लेकर विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि समर वैकेशन के दौरान समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बैठक कर निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल में इसका आयोजन होगा, इसके लिए रोस्टर बनाया जा रहा है। बता दें कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और निरंतरता बनाए रखने के साथ ही उनका शारीरिक व मानसिक रूप से विकास हो, इसी उद्देश्य के साथ शासन की ओर से जारी निर्देशानुसार पर समर कैंप का आयोजन होना है। कैंप में योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीकी आधारित विभिन्न गतिविधियों के अलावा बच्चों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। समर कैंप के दौरान बच्चों की सेहत का भी खासा ध्यान रखा जाएगा। कैंप के दौरान बच्चों को पौष्टिक आहार भी दिया जाएगा।