फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chants of praise resounded during the manifestation celebration of Lord Chitragupta, and the festivities continued until midnight

Ayodhya News: भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव में गूंजे जयकारे, आधी रात तक चला कार्यक्रम

Fri, 03 Apr 2026 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 03 Apr 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Chants of praise resounded during the manifestation celebration of Lord Chitragupta, and the festivities continued until midnight
सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कायस्थ समाज के लोग।
अयोध्या। सर्किट हाउस का सभागार में बृहस्पतिवार की देर शाम अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान की ओर से भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव मनाया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा, स्तुति और आरती से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ऐसा मन मोहा कि उपस्थित लोग आधी रात तक कार्यक्रम में डटे रहे।
विज्ञापन

गायक बृजेश श्रीवास्तव ने ज्योति से ज्योति जगाते चलो प्रस्तुत कर भाव-विभोर किया, वहीं परी आस्था भटनागर, तनुश्री, अंशिका श्रीवास्तव, शुभांगी निगम, समृद्धि और नीलकमल की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, रेडियो पुलिस अधिकारी एसपी श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की पांच वर्षों की मेहनत आज रंग लाई है। अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने इसे समाज की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी भागीदारी एक नया संदेश देती है। संचालन राजीव श्रीवास्तव व प्रतीक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर ज्ञानेश्वर भटनागर, सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट, मधुकर श्रीवास्तव, डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed