फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Candidacy for all five district seats staked at BSP's 'Prabuddh Varg' (intellectuals') conference

Ayodhya News: बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जिले की पांचों सीटों पर दावेदारी

Sun, 20 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 20 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Candidacy for all five district seats staked at BSP's 'Prabuddh Varg' (intellectuals') conference
फोटो 53R -प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की-संवाद
बीकापुर। बसपा ने रविवार को एक लॉन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग जन संवाद सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह और बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए।
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह और विश्वनाथ पाल का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव में अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी रखेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर ब्राह्मणों की अनदेखी का आरोप लगाया। पाल ने कहा कि बसपा शासनकाल में सवर्ण समाज को सम्मान मिला था। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह ने जनता से सुख-दुख में साथ रहने वाले को वोट देने की अपील की। उन्होंने किसानों के मुद्दे और प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह 2007 में बीकापुर विधानसभा सीट से बसपा के विधायक चुने गए थे। वह जून 2026 में बसपा में वापस आए हैं। वापसी के बाद उन्हें बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा का तय उम्मीदवार माना जा रहा है। सम्मेलन में ब्राह्मण समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी गई। भोला शंकर शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

बालापुर तिराहे पर हुई बसपा पिछड़ा वर्ग की बैठक



तारुन। बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को बालापुर तिराहे पर पिछड़ा वर्ग की बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी मुख्य अतिथि रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा सरकार में किसानों के हित में अनेक कार्य किए गए थे। उन्होंने बताया कि पिछड़े समाज के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं चलाई गई थीं। जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में पिछड़ों को सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मिली थी। बैठक में रवींद्र भारती, सियाराम वर्मा, श्रीनाथ निषाद, राम नेवल वर्मा और ठाकुर प्रसाद निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed