{"_id":"66e08e110f39c4e05b02a9d0","slug":"canals-and-minors-also-dry-up-farmers-worried-about-irrigation-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-866990-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नहरें और माइनर भी सूखी, सिंचाई के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नहरें और माइनर भी सूखी, सिंचाई के लिए किसान परेशान
Tue, 10 Sep 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
- गन्ने व धान की फसल के आगे सिंचाई का संकट
फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
भेलसर। शारदा सहायक नहर व रजबहा में पानी न आने से क्षेत्र के दर्जनों गांव के अन्नदाता परेशान हैं। किसान अपनी गाढ़ी कमाई से गन्ने व धान की फसल तैयार करने को लेकर चिंतित हैं। वहीं इस समस्या से बेपरवाह अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में बैठकर सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
रुदौली क्षेत्र की शारदा सहायक नहर व रजबहे में पानी न आने से किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। किसानों ने किसी तरह से पंप सेट के माध्यम से धान की रोपाई तो कर ली, लेकिन अब सिंचाई करने को लेकर काफी परेशान हैं। एक पखवाड़े से नहर में पानी न आने से नहर के साथ इससे जुड़ी माइनरें भी सूख चुकी हैं। नहर व माइनरों के भरोसे खेती करने वाले किसानों के समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
करीमपुर निवासी अलगू प्रसाद कहते हैं कि बूंदाबांदी के पानी से किसानों का भला होने वाला नहीं है, जब तक भरपूर मात्रा में बरसात न हो। जहानपुर निवासी किसान रामपाल ने कहा कि किसान कभी मौसम, तो कभी सूखे की मार सहता है। गुलचप्पा निवासी किसान सुकई कहते हैं कि बारिश का इंतजार करने के बाद पंपिंग सेट से धान की सिंचाई कर रहा हूं। इसमें खर्च ज्यादा लग रहा है लेकिन फसल न सूख जाए इसलिए मजबूरी है। सरांयपीर निवासी किसान भाईराम कहते हैं कि मजबूरी में किसी प्रकार ट्यूबवेल के पानी के सहारे धान की फसल तैयार करा रहे हैं। सिंचाई विभाग नहर में पानी छुड़वाए जाने की जरूरत नहीं महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
जल्द आएगा पानी
सीतापुर में पटरी कट जाने के कारण पानी बंद किया गया था पटरी सही हो गई है। जल्द ही ब्रांचों में पानी आ जाएगा।
राजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई विभाग बाराबंकी