{"_id":"69419f1840fb05d74a0620d6","slug":"brave-women-and-ex-servicemen-honoured-on-vijay-diwas-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1519832-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विजय दिवस पर वीर नारी और पूर्व सैनिक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विजय दिवस पर वीर नारी और पूर्व सैनिक सम्मानित
Tue, 16 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
50- सैनिक परिषद की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में अतिथियों का किया गया सम्मान
अयोध्या। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम ने विजय दिवस मनाया। एक शाम शहीदों के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में वीर नारी के साथ ही पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्र भक्ति को समर्पित काव्य पाठ का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर शहीद हवलदार हनुमान प्रसाद सिंह की पत्नी वीर नारी प्रतिमा सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नायक राम रतन तिवारी, कैप्टन संतराम वर्मा, नायक सूबेदार सिद्धनाथ शर्मा, सूबेदार मेजर प्रदीप सिंह, हवलदार सुधाकर पाठक, सूबेदार मेजर महेंद्र कुमार दुबे, कैप्टन राकेश कुमार सिंह, कैप्टन वीके सिंह, वारंट अफसर रामसेवक, कैप्टन अमरजीत सिंह, कैप्टन शैलेश कुमार तिवारी को भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद दुर्गेश पांडेय के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अयोध्या के गीतकार शैलेंद्र पांडेय मासूम ने की। जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उनमें वेद प्रकाश प्रचंड, राजेश पांडेय, सुनीता पाठक, कल्पना तिवारी, अनुभव सिंह, तनु तिवारी, विवेक वर्मा शामिल रहे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के संघचालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित व पूर्व सैनिक रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में तैनात उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी उपस्थित रहे। परिषद के अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाठक ने अतिथियों व पूर्व सैनिकों का आभार जताया।