फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bareilly defeated Ayodhya 4-0 in the state-level senior hockey tournament

Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय सीनियर हॉकी में बरेली ने अयोध्या को 4-0 से हराया

Mon, 07 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 07 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bareilly defeated Ayodhya 4-0 in the state-level senior hockey tournament
हॉकी प्रतियोगिता में गेंद के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी।
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में रविवार को दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में गोरखपुर मंडल ने वाराणसी मंडल को 2-1 से हराकर जीत से शुरुआत की। दूसरे मैच में मुरादाबाद मंडल ने देवीपाटन मंडल को 2-1 से शिकस्त दी।
तीसरे मुकाबले में आगरा मंडल और बरेली मंडल के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। आगरा ने बरेली को 3-2 से पराजित किया। चौथे मैच में लखनऊ मंडल ने मेरठ मंडल को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराया। लखनऊ की ओर से शाहरुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए।
विज्ञापन

पांचवें मैच में झांसी मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 7-0 से करारी शिकस्त दी। झांसी की ओर से साजन यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। छठे मुकाबले में चित्रकूट मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 5-0 से पराजित किया। चित्रकूट की ओर से अरुण और विवेक ने दो-दो गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवें मैच में बस्ती मंडल ने कानपुर मंडल को 4-0 से हराया। दिन के आठवें और अंतिम मुकाबले में मेजबान अयोध्या मंडल का सामना बरेली मंडल से हुआ। बरेली ने एकतरफा मुकाबले में अयोध्या को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता में जीत के साथ आगाज किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ अयोध्या के सचिव परमेंद्र सिंह ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सहायक प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बैज लगाकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed