फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Balmukund re-elected as President of the Veterinary Pharmacists' Association

Ayodhya News: बालमुकुंद फिर बने पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष

Fri, 19 Jun 2026 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 19 Jun 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Balmukund re-elected as President of the Veterinary Pharmacists' Association
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ की द्विवार्षिक बैठक शुक्रवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, मसौधा के हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने की। कार्यक्रम में जनपद के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में चुनाव अधिकारी के रूप में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव में बालमुकुंद मिश्र को पुनः अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में अंशुमान सिंह को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार रावत को मंत्री, सुबोध कुमार को संयुक्त मंत्री, मंशाराम को प्रचार मंत्री, रामलाल को कोषाध्यक्ष तथा रुद्र प्रताप सिंह को ऑडिटर का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं व विभागीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने मुख्य अतिथि, वरिष्ठ साथियों व उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed