{"_id":"6a4a64a59ea0fe815e030aa7","slug":"ayodhya-new-fir-registered-against-the-family-of-anukalp-mishra-accused-of-stealing-temple-offerings-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: चढ़ावा चोरी के आरोपी अनुकल्प मिश्र के परिवार पर नई प्राथमिकी दर्ज, चाची ने लगाए हैं गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: चढ़ावा चोरी के आरोपी अनुकल्प मिश्र के परिवार पर नई प्राथमिकी दर्ज, चाची ने लगाए हैं गंभीर आरोप
Sun, 05 Jul 2026 07:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मिल्कीपुर (अयोध्या)
अमर उजाला नेटवर्क, मिल्कीपुर (अयोध्या)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:35 PM IST
सार
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में अनुकल्प मिश्रा पर एक और एफआईआर दर्ज करवाई गई है जिसमें उस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
अनुकल्प मिश्रा के घर पहुंची पुलिस (फाइल फोटो।)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में जेल में बंद अनुकल्प मिश्र और उनके परिवार की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। अनुकल्प की परित्यक्ता चाची नेहा की तहरीर पर इनायतनगर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले की नेहा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी शादी 2016 में इनायतनगर थानाक्षेत्र के ईंटगांव निवासी बृजेंद्र मिश्रा के साथ हुई थी। पारिवारिक विवाद के बाद न्यायालय ने उन्हें ससुराल में एक कमरा रहने के लिए दिया था। 28 अप्रैल को बृजेंद्र, रविंद्र, ब्यूटी और सुषमा ने उनके कमरे का ताला तोड़कर सामान निकाल लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की विदाई तय, सोमवार की बैठक में होगा बड़ा फैसला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने दी सफाई: बोले- खर्च करने के लिए मेरे साइन की जरूरत नहीं थी, रामभक्तों को लिखा पत्र
जानकारी होने पर नेहा अपनी मां कुसुम लता, बहनों खुशी और निशी तथा चाची सुशीला के साथ 30 अप्रैल को अपने ससुराल ईंटगांव पहुंची। आरोप है कि बृजेंद्र, उनकी दूसरी पत्नी पल्लवी और परिवार के सदस्यों सोमेंद्र, रामेंद्र, रविंद्र, अनुकल्प, राजेंद्र व सीता ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने नेहा का मोबाइल, पर्स और 20 हजार रुपये छीन लिए। बहन खुशी का आईफोन मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। बृजेंद्र ने नेहा को मारा-पीटा, जान से मारने की नीयत से गला दबाया जिससे वह बेहोश हो गई। उसने नेहा के कपड़े खींचकर छेड़छाड़ की। आरोप है कि खुशी जब नेहा को बचाने दौड़ी तो अनुकल्प और सोमेंद्र ने उनके बाल पकड़कर पटक दिया।
उन्होंने खुशी के कुंडल और चेन भी छीन लिए। सोमेंद्र ने निशी को मारा-पीटा और उसकी चेन छीन ली। पल्लवी, ब्यूटी और सीता ने नेहा की मां को बोलेरो से घसीटकर पीटा। हमलावरों ने बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, जिसके बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। नेहा ने 112 और 1090 पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब उनकी जान बची। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।