Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: BSP national coordinator Akash Anand has arrived in Ayodhya; he addresses a public meeting.

अयोध्या में आकाश आनंद: बोले- हर साल दिये जलाने के रिकॉर्ड के साथ यूपी में बेरोजगारी का भी रिकॉर्ड बनता है

Fri, 20 Nov 2026 01:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 20 Nov 2026 01:14 PM IST
सार

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अयोध्या में कहा कि यूपी में सड़क बनती तो है पर फीता कटने के साथ ही सड़क भी बह जाती है। प्रदेश में 25,000 स्कूल बंद हो गए हैं पर हर जगह शराब के ठेके जरूर खुल गए हैं।

विज्ञापन
Ayodhya: BSP national coordinator Akash Anand has arrived in Ayodhya; he  addresses a public meeting.
अयोध्या में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने और जनसभाओं के जरिए अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बात करके माहौल को समझा। साथ ही जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कि अन्य दलों के लोग सबका साथ का नारा लगाते हैं लेकिन मायावती जी सभी जातियों के लोगों को मंच पर जगह देती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प करवाया। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि मैं लोगों के पास जाता हूं पूछता हूं कि भाजपा की 10 साल की सरकार में आपको क्या मिला? तो कहते हैं कि काम तो पता नहीं लेकिन प्रचार खूब होता है। खुद की तारीफ करवाने के लिए तो करोड़ों खर्च किए जाते हैं पर गरीबों को इलाज नहीं मिलता है। पेपर लीक होता रहता है। अयोध्या में हर दिवाली पर हर बार दिये जलाने का रिकॉर्ड बनता है पर साथ ही बेरोजगारी का रिकॉर्ड भी प्रदेश में बन रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अखिलेश यादव का दावा- मंत्री राजभर की पार्टी ने भाजपा से मांगी 36 सीटें, सूची जारी की
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- सीसीटीवी फुटेज से हुआ झूठ का भंडाफोड़, जुल्म-नाइंसाफी से न डरें कार्यकर्ता


सरकार ने 25,000 से ज्यादा स्कूल बंद किए हैं
आकाश आनंद ने कहा कि यूपी में बीते 10 साल में 25,000 स्कूल बंद कर दिए हैं। इससे गरीब बेटियों को शिक्षा नहीं मिल रही है। प्रदेश में शिक्षकों के एक लाख 40,000 पद खाली पड़े हैं पर भर्तियां नहीं हो रही हैं। भाजपा को अपने पैरों पर खड़ा होने वाला नागरिक नहीं चाहिए बल्कि अंधभक्त चाहिए। भाजपा का यही कहना है कि रोजगार मत दो, शिक्षा मत दो। बीते 10 साल में यूपी में सिर्फ एक ही चीज खुली है वो है शराब के ठेके। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी सरकार को हटा दीजिए। मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाइये, सुशासन लाइए। भाजपा की सरकार में सड़क बनती है और फीता कटने के साथ ही बह जाती है।

कांग्रेस और सपा पर भी हुए हमलावर
आकाश आनंद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाबा साहेब का नाम तो लेते पर यही कांग्रेस थी जिससे उन्हें नेहरू सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने सत्ता में रहने के बावजूद लंबे समय तक बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी नहीं बदली है। इनकी सोच अब भी नहीं बदली। इसी तरह सपा ने 2024 में अयोध्या जी जनता से वोट तो ले लिया लेकिन किया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

Trending Videos

अखिलेश यादव को मालूम ही नहीं, वो करना क्या चाहते हैं

आकाश आनंद ने सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि अखिलेश यादव करना क्या चाहते हैं ये मुझे समझ में नहीं आता है। वो पीडीए की बात करते हैं। ये पी कभी पंडित हो जाता है कभी पिछड़ा। चुनाव आते आते यही पी 'पता नहीं' हो जाएगा। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल दलित सम्मेलन में दलितों को बुलाकर उन्हें मूर्ख कहकर अपमानित करते हैं। इससे आखिर उनके दिल की बात जबान पर आ ही गई। सपा के लोगों ने ही प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed