फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ABVP Celebrates the 150th Anniversary of Vande Mataram

Ayodhya News: एबीवीपी ने मनाया वंदे मातरम का 150वां वर्ष

Sat, 11 Apr 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
ABVP Celebrates the 150th Anniversary of Vande Mataram
अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अयोध्या महानगर ने शनिवार को 20 इंटर कॉलेजों में सामूहिक वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि उनकी रचना ने देश को नई दिशा दी और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

महानगर मंत्री जयश्री रावत ने कहा कि यह गीत आज भी एकता और आत्मनिर्भरता सिखाता है और विकसित भारत के संकल्प के लिए प्रोत्साहित करता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वंदे मातरम् के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका को रेखांकित करना था। वंदे मातरम का गायन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, साकेत महाविद्यालय आदि में हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, जिला संगठन मंत्री उदय मिश्र, जिला संयोजक प्रियांशु तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed