फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A search was conducted at Lavkush's house, extending even to the piles of cattle-feed and dung cakes

Ayodhya News: लवकुश के घर भूसा, कंडा तक में तलाशी

Wed, 01 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 01 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A search was conducted at Lavkush's house, extending even to the piles of cattle-feed and dung cakes
फोटो 18- राम मंदिर के चढ़ावा चोरी करने के आरोपी के गांव में भूसे में रुपये तलाशती पुलिस। संवाद
रुदौली। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से गबन के मामले में जांच तेज हो गई है। एसटीएफ, अयोध्या पुलिस और रुदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ठकुरइन फगोली गांव में की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने घर के अंदर और परिसर में रखे भूसे और कंडों तक की गहन तलाशी ली। पुलिस गबन की रकम या उससे जुड़े किसी भी साक्ष्य की तलाश कर रही थी। कार्रवाई के दौरान लवकुश मिश्रा की मां, दादी और बाबा से अलग-अलग पूछताछ भी की गई। इसके बाद टीम आरोपी के पिता बच्चूलाल मिश्रा और मां को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में धनराशि के उपयोग, उसके संभावित ठिकानों और अन्य पहलुओं को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। गांव से दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की चर्चा है, हालांकि पुलिस या एसटीएफ ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

लवकुश मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। अब जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि गबन की राशि कहीं और तो नहीं छिपाई गई है। इसी उद्देश्य से घर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रुदौली पुलिस उपनिबंधक कार्यालय से भी संबंधित जानकारी जुटा रही है। पिछले छह महीनों में आरोपी या उसके परिजनों की ओर से खरीदी गई संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।
एसटीएफ आर्थिक पहलुओं की कर रही जांच
सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की टीम शनिवार से ही भेलसर क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी थी। इसी रणनीति के तहत बुधवार को रुदौली समेत कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। एसटीएफ और पुलिस फिलहाल मामले के आर्थिक पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं। हालांकि, तलाशी के दौरान क्या बरामद हुआ, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
---------------------------
अनुकल्प और करुणेश के परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ
चढ़ावा चोरी में नामजद हैं दोनों, भेजे गए हैं जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मिल्कीपुर। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई अनियमितता की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों के पैतृक घरों पर छापा मारा। इस दौरान जेल में बंद अनुकल्प मिश्र और एक अन्य आरोपी करुणेश पांडेय के परिजनों से पूछताछ की गई।

प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह और इंस्पेक्टर रणजीत कुमार यादव के साथ पुलिस टीम अनुकल्प मिश्र के पैतृक घर बसावां मुतालके ईंटगांव पहुंची। टीम ने अनुकल्प की दादी सीता और चाची सुषमा से करीब 12 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद टीम अनुकल्प के फार्म हाउस पर भी गई। मामले में दूसरे आरोपी करुणेश पांडेय के पैतृक घर खंडासा थानाक्षेत्र के जयराज पुर गांव में भी पुलिस टीम पहुंची। यहां उसकी मां उषा व भाई से करीब 10 मिनट पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ में परिवार के सदस्यों ने क्या बताया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

अनुकल्प की दादी बोलीं, 18-20 वर्ष का लड़का क्या कर लेगा
वहीं अनुकल्प की दादी ने पहले इनायतनगर पुलिस और मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि 18-20 वर्ष का लड़का क्या कर लेगा। दादी ने बताया कि अनुकल्प अभी पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की सारी संपत्ति पैतृक है, जिसे उनके पति ने बनाया है। अनुकल्प फैजाबाद में रहता था और कभी-कभी ही घर आता था।

फोटो 18- राम मंदिर के चढ़ावा चोरी करने के आरोपी के गांव में भूसे में रुपये तलाशती पुलिस। संवाद

फोटो 18- राम मंदिर के चढ़ावा चोरी करने के आरोपी के गांव में भूसे में रुपये तलाशती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed