फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A model school will be built in Patranga at a cost of 23.11 crore

Ayodhya News: पटरंगा में 23.11 करोड़ रुपये से बनेगा मॉडल विद्यालय

Sat, 20 Jun 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Jun 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
A model school will be built in Patranga at a cost of 23.11 crore
मवई। उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी पहल के तहत मवई ब्लॉक के पटरंगा गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का शनिवार को भूमि पूजन किया गया। लगभग 23.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्यालय का भूमि पूजन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन


यह विद्यालय क्षेत्र के करीब 1500 विद्यार्थियों को कक्षा एक से 12 तक आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराएगा। वर्षों से ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता था। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव और गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए काम कर रही है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है। पटरंगा में मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने प्राथमिकता दी है। यह विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय ग्रामीण विद्यार्थियों को शहरों जैसी सुविधाएं देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और किसान कल्याण में कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद, सहायक परियोजना प्रबंधक ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कई भाजपा नेता और ग्रामीण भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed