फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   729 candidates participated in Agniveer recruitment rally

Ayodhya News: अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हुए 729 अभ्यर्थी

Fri, 08 Aug 2025 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
729 candidates participated in Agniveer recruitment rally
अयोध्या। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी की ओर से डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए अयोध्या और सिद्धार्थ नगर के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रैली में 851 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें से 729 यानी 85.66 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन



शनिवार को प्रयागराज के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी की रैली आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना पड़ा। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, जिग-जैग संतुलन, डिच जंप और चिन-अप्स शामिल थे। इसके बाद शारीरिक माप और दस्तावेज सत्यापन किया गया। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई कि वे सतर्क रहें। दलालों के झांसे में न आएं। किसी भी अनुचित तरीके का सहारा न लें। सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के लिए उपयुक्त सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed