{"_id":"6ac929336df99ee8850feda8","slug":"45-paravets-trained-for-prevention-of-foot-and-mouth-disease-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-160641-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रुदौली विधायक ने अखिलेश को दी चुनौती, रुदौली से लड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रुदौली विधायक ने अखिलेश को दी चुनौती, रुदौली से लड़ें
विज्ञापन
रुदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। इसके जवाब में रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने अखिलेश यादव को रुदौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। शुक्रवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवैधानिक पद पर आसीन हैं। वह संत होने के साथ ही पीठाधीश्वर भी हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या मर्यादा की धरती है और मुख्यमंत्री के खिलाफ धार्मिक मंच से टिप्पणी करना मर्यादा के विरुद्ध है। विधायक ने अखिलेश यादव के अहंकार पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इसका जवाब देंगे। रामचंद्र यादव ने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता सपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने का काम करेंगे।