फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ypuvak ne aag lagayee maut

पैट्रोल डालकर युवक ने स्वयं को लगाई आग, सैफई अस्पताल में मौत

Fri, 13 Dec 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
ypuvak ne aag lagayee maut
अयाना (औरैया)। सरसों के खेत में बुधवार की रात एक युवक ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर खुद आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर किया गया। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है। परिवारीजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन

अयाना गांव निवासी शिवम उर्फ झल्लू (25) पुत्र स्व. सिपाही लाल कठेरिया ने बुधवार की रात लगभग आठ बजे गांव के बाहर स्थित प्रेमबाबू के सरसों के खेत में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरे शिवम की चीखे निकल पड़ी। शिवम की चीख सुनकर व खेत से उठी आग की लपटों को देख खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े और आग बुझाकर उसे बचाया। परिवारीजनों व गांव के लोगों को घटना की दी। सूचना पर गश्त कर रहे अयाना थाने के एसआई सूरवीर मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में ग्रामीणों की मदद से शिवम को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। जहां देर रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

एसआई सूरवीर ने बताया कि युवक की मौत सैफई अस्पताल में हुई है। गांव के कई लोगों व युवक के परिवारीजनों से पूछताछ की गई। मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि शिवम मूंगफली की ठेली लगाकर अपना गुजर बसर करता था। जबकि उसके दो भाई राजकुमार और टिंकू गुजरात में मजदूरी करते हैं। उसकी गांव में किसी से दुश्मनी नहीं थी। गांव में चर्चा है कि शिवम किसी लड़की से प्रेम करता था। शायद उस लड़की को शिवम ने उसने बुलाया था। लड़की के न आने पर उसने यह कदम उठाया है। एसएचओ गया प्रसाद वर्मा ने बताया घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed