{"_id":"655ba97f00b16f05040bf354","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5461-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बेला (औरैया)। साले की गोद भराई से लौट रहे युवक का शव बेला थाना क्षेत्र के ग्राम डगरुआपुर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ससुराल के लोग इसे खुदकुशी बता रहे हैं, जबकि युवक के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इटावा जिले के थाना ऊसराहार के गांव अनंतपुर निवासी नीलेश (25) पुत्र रविन्द्र पाल 17 नवंबर को बड़े साले राहुल निवासी कटैया थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रविवार शाम 4:30 बजे सास सुनीता और पत्नी रूबी से घर अनंतपुर जाने की बात कहकर बाइक से निकला। देर रात नीलेश ने ससुराल फोनकर बताया कि वह घर नहीं पहुंचा है, कुछ कर लेगा। इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात में पत्नी अपने भाई के साथ ढूंढते हुए ससुराल भी गई, लेकिन नीलेश का कहीं पता नहीं चला।
सोमवार की सुबह छह बजे बेला थाना क्षेत्र के ग्राम डगरुआपुर में खेतों पर काम करने गए किसानों ने खेत किनारे शीशम के पेड़ से युवक का शव लटकते देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने मौके पर मिले आधार कार्ड से शिनाख्त की। ससुराल वालों समेत परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पिता रविन्द्र और मां मुन्नी देवी ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। मां ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे सास सुनीता, पत्नी रूबी समेत चार-पांच लोग घर आए थे। नीलेश के बारे में पूछते रहे और घर से बिना बताए समान उठा लाये।
सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार की देखरेख में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता रविन्द्र पाल ने बताया कि नीलेश पांच बहनों में अकेला भाई था। सरोजनी, पिंकी बड़ी थीं, जिनकी शादी हो चुकी है। रीना, शिवानी, रागिनी छोटी बहनें है।
नीलेश अपना ऑटो चलाता था। दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायती पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।