{"_id":"6aa06cd40eae268b6c059432","slug":"youths-body-found-hanging-in-house-murder-alleged-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151169-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व मौजूद परिजन। स्रोत ग्रामीण
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव अबाबर में मंगलवार को 18 वर्षीय युवक का शव गांव स्थित एक सुनसान पड़े मकान में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर परिजन से पूछताछ की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने युवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।
गांव अबाबर निवासी सत्यनारायण कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके सात बेटों में शिवम सबसे छोटा था। मंगलवार को शिवम को फंदे से लटका देख पिता ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर परिजन से पूछताछ की। इस दौरान पिता सत्यनारायण ने गांव के ही कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि 26 अगस्त को शिवम का गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजन का आरोप है कि उन्हीं युवकों ने शिवम की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में बहन से झगड़ा होने की बात कही है।
विज्ञापन
क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जांच के अनुसार शिवम का पहले अपनी बहन से झगड़ा हुआ था, जिसके उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और गले पर फंदे के निशान मिले हैं। परिजन की ओर से लगाए गए हत्या के आरोप को भी गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।