{"_id":"66f45132e7ee7fc905063905","slug":"youth-pours-petrol-on-himself-outside-dm-office-caught-by-security-personnel-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116995-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीएम कार्यालय के बाहर युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीएम कार्यालय के बाहर युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा
विज्ञापन
औरैया। मुख्यालय में डीएम कार्यालय के बाहर एक फरियादी ने डीएम के न मिलने पर खुद पर साथ ले गए शीशी से खुद पर पेट्रोल उंडेल लिया। सुरक्षा में तैनात कर्मियों की समय रहते नजर पड़ी तो युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले जाया गया। पुलिस ने युवक पर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
अयाना क्षेत्र के गांव असेवटा निवासी योगेश कुमार पुत्र सुभद्र सिंह यादव बुधवार दोपहर डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां थैले में कुछ कागजात के साथ एक शीशी भी ले गए थे। कार्यालय के बाहर उंडेल लिया। यह देख मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। योगेश जेब से कुछ और निकाल पाता इससे पहले उसे सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया।
मुख्यालय में खलबली मच गई। जानकारी पर एडीएम महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरा मामला जाना। इस दौरान योगेश कुमार ने अपने गांव के प्रधान से विवाद होने का जिक्र किया। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पुराने आपसी विवाद में योगेश के विपक्षी ग्राम प्रधान को नोटिस जारी हुआ था। जिसमें योगेश अपनी विपक्षी की गिरफ्तारी चाह रहा था। स्वयं पर पेट्रोल डालने को लेकर योगेश को हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।