{"_id":"64457c4231d8aa76940a2994","slug":"youth-beaten-up-for-demanding-security-money-back-auraiya-news-c-12-1-195935-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सिक्योरिटी मनी वापस मांगने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सिक्योरिटी मनी वापस मांगने पर युवक को पीटा
Mon, 24 Apr 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के फफूंद चौराहे पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे से अलग किया। एक पक्ष के युवक ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया है।
रविवार सुबह फफूंद चौराहे पर दो पक्ष आपसी विवाद के बाद एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई। पास में खड़े पुलिस कर्मियों ने दो पक्षों को मारपीट करते देख मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। घटना को लेकर एक पक्ष के एनटीपीसी निवासी उत्कर्ष चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि फरवरी 2022 में विकास कुंज निवासी अनिरुद्ध सिंह पुत्र रुस्तम सिंह से एक दुकान किराये पर ली थी। दुकान का एक वर्ष का एग्रीमेंट कराया था। आठ हजार रुपए सिक्योरिटी मनी दी थी। समय पूरा होने पर जब सिक्योरिटी मनी वापस मांगी तो गालीगलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
रविवार सुबह लगभग नौ बजे अनिरुद्ध और उसके भाई अनुराग ने फफूंद चौराहे पर बुलाकर उसको डंडे से पीटा। तभी घटना स्थल से थोड़ी दूर खड़ी पुलिस को लोगों ने सूचना दे दी। पुलिस को आता देख आरोपी अनिरुद्ध और उसका एक साथी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। जिस पर पुलिस ने दौड़ाकर अनुराग को पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई। जहां उसका शांति भंग में चालान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।