{"_id":"616093398ebc3ed34f1c2a84","slug":"youth-auraiya-news-knp657156334","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव 12 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव 12 अक्तूबर को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ककोर के श्रीकृष्ण सरोज महाविद्यालय में 12 अक्तूबर को युवा महोत्सव का आयोजन होगा। युवा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अभिताभ कुमार ने बताया कि युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, कथक, भरतनाट्यम, मणिपुरी, ओडिसी, कुचपुड़ी, शास्त्रीय गायन- हिंदुस्तानी एवं कर्नाटक, मृदगम, सितार वादन, तबला वादन, हरमोनियम (लाइट), बांसुरी वादन, गिटार वादन, वीणा वादन, एक्सटेम्पोर (एलोक्यूशन) एवं एकांकी के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्रचलित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा।
जिले के सभी ब्लॉकों के अतिरिक्त सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सांस्कृृतिक संस्थाओं की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कलाकारों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले के विजयी कलाकार मंडल स्तर पर कानपुर नगर में 21 अक्तूबर को प्रतिभाग करेंगे। जनपदीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने हेतु पंजीकरण की अंतिंम तिथि 11 अक्तूबर है।