फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth ate poisonous substance, died during treatment in auraiya

औरैयाः युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth ate poisonous substance, died during treatment in auraiya
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतापुर में दो दिन पहले गृह कलह के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक ने दम तोड़ दिया। देर शाम शव के गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव जैतापुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा मुंशीलाल दोहरे के पुत्र पप्पू उर्फ महेंद्र प्रताप (34) ने गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ते देख आनन-फानन में परिजनों ने उसे तुरंत 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां से डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां कानपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव देर शाम गांव जैतापुर स्थित घर पहुंचने पर परिजनों मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि मृतक महेंद्र प्रताप अपनी निजी कार को शादी विवाह, पार्टी आदि में किराए पर चलाता था। मृतक के दो पुत्रियां हैं। जिसमें बड़ी पुत्री चार साल की तथा छोटी पुत्री केवल पांच माह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed