{"_id":"6aba5ffebeb897928d0fd593","slug":"auraiya-water-level-of-anhaiya-river-rises-bhujaua-primary-school-submerged-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ा, प्राथमिक विद्यालय बुझौआ जलमग्न, बच्चों की पढ़ाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ा, प्राथमिक विद्यालय बुझौआ जलमग्न, बच्चों की पढ़ाई पर संकट
Mon, 28 Sep 2026 06:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:27 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय बुझौआ जलमग्न हो गया। स्कूल परिसर में पानी भरा। बच्चों की पढ़ाई पर संकट तो है ही साथ ही मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ने से विकासखंड एरवा कटरा की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा बुझौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय जलमग्न हो गया। विद्यालय परिसर में चारों तरफ पानी भर जाने से शिक्षक और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने से विद्यालय में आवागमन भी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक राम मिलन ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से स्कूल परिसर में पानी भर गया है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है और बाउंड्रीवाल भी नहीं बनी है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पहले से ही परेशानी होती है। ग्रामीणों ने विद्यालय से जलभराव हटवाने के साथ ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। बीडीओ रवि शंकर गिरी ने बताया कि मामले को संज्ञान देते हुए संबंधित सचिव को निर्देश दिए गए हैं स्कूल का प्रस्ताव बनाकर भी हम उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं।