फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth and students' talent is shining in summer camp

Auraiya News: युवा,ग्रीष्मकालीन समर कैंप में छात्र-छात्राओं की निखर रही प्रतिभा

Sat, 25 May 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth and students' talent is shining in summer camp
औरैया। माध्यमिक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो चुके हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति रूचि बनी रही और उनकी प्रतिभा में निखार आए। इसके लिए शासन स्तर से समर कैंप आयोजित करने के निर्देश थे।
विज्ञापन


भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद के सभी माध्यमिक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग ने मई माह के शुरूआत में ही छुट्टियों के दौरान स्कूलों में समर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए थे। जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही छात्रों में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षा व अन्य गतिविधियां कराई जानी थी।
विज्ञापन

शहर स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को विज्ञान संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) एसपी यादव छात्रों को विज्ञान संबंधित कई जानकारी देकर आगामी भविष्य के लिए विज्ञान की उपयोगिता समझाई। तो वहीं जिला विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह ने प्रयोगों द्वारा विभिन्न नियमों को करके दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ ही छात्रों की प्रतिभा को समर कैंप में निखारने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह आठ से लगभग साढ़े 10 से 11 बजे तक समर कैंप में गतिविधियां आयोजित होती हैं। इस मौके पर शिक्षक आलोक शुक्ल, अभिषेक त्रिवेदी, हिमांशू पोरवाल, अजय मिश्र, आकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed