फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   young person are waiting for vaccine

बढ़ता जा रहा संक्रमण, हजारों युवाओं को टीकाकरण की आस

Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
young person are waiting for vaccine
औरैया। 18 से 45 साल तक के लोगों का टीकाकरण अभी शुरू नहीं हो पाया है। वैक्सीन न होने से उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों से लौटाया जा रह है। हजारों युवा पंजीकरण करा चुके हैं लेकिन उन्हें अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

एक मई से 18 से 45 साल तक के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होना था। लेकिन वैक्सीन न होने से पंजीकरण कराने वाले युवा स्वास्थ्य केंद्रों से निराश लौट रहे हैं। संबंधित अधिकारी भी वैक्सीन कब तक आएगी, ये नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द शुरू करें अभियान
शहर के मोहल्ला विधीचंद निवासी अनिकेत अवस्थी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन ही रास्ता है। लेकिन शासन में बैठे लोगों और विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। संक्रमण को देखते हुए युवाओं के लिए शीघ्र वैक्सीनेशन अभियान शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी व युवा अधिवक्ता सक्षम सेंगर ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए युवा वर्ग उत्साहित है। स्थिति यह है कि शासन के आदेश के बाद से रजिस्ट्रेशन तेजी से हो रहे हैं। जिले में कब से टीकाकरण अभियान शुरू होगा, इसकी जानकारी नहीं है। युवाओं को संक्रमण से बचाने के लिए शीघ्र तैयारी करनी होगी।

वर्जन
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अभी 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण हो रहा है। 18 से 45 वर्ष आयु तक के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू नहीं हो सका है। जिसका लक्ष्य शासन से निर्धारित होगा। अभी तक कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है, इसकी जानकारी भी लक्ष्य आने के बाद ही शासन से प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed