{"_id":"60296cac8ebc3ee9475407c3","slug":"young-man-suicide-auraiya-news-knp611895619","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान युवक का शव संदिग्धावस्था में फांसी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान युवक का शव संदिग्धावस्था में फांसी पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। रविवार दोपहर कस्बे के रामकृष्णनगर में युवक का शव उसकी आटा चक्की में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि वह कर्ज से परेशान था।
रामकृष्ण नगर निवासी विजय कुमार (30) पुत्र महेश चंद्र शर्मा रविवार को अपनी आटा चक्की पर अकेला था। दोपहर एक बजे पिता महेश चंद्र शर्मा बाहर से लौटे तो देखा कि विजय का शव फंदे पर लटका है। पिता ने घटना की सूचना दिबियापुर पुलिस को दी। उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने शव को फंदे से उतारा। महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पुत्र विजय ने कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये उधार ले रखे थे। पिछले दिनों उधार देने वाला एक व्यक्ति विजय की स्कूटी उठा ले गया था।
विजय पर दबाव बना रहे थे कि ब्याज समेत रुपया वापस करो या फिर मकान उनके नाम करो। इससे आजिज आकर उसने आत्महत्या कर ली। उपनिरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि उधारी के कारण आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।