{"_id":"5e15ac1903eed2d3b5852fe15d947fea","slug":"young-man-killed-by-knives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
गहेसर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाई मंदिर पर जवारे विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद देर रात चार लोगों ने एक युवक को चाकुओं से गोद दिया। उपचार के लिए ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के मौसा, मौसेरे भाई एवं दो अन्य को हत्या में नामजद किया गया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
माधौ सिंह का पुर्वा निवासी मुलायम सिंह के अनुसार नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को गांव के श्रृद्धालु शक्तिपीठ महामाई मंदिर पर जवारे विसर्जन को गए थे। वहीं पर उनके नाती विपिन सिंह (19) पुत्र रमेश सिंह का गांव के कुछ लोगों से वाद विवाद हो गया। देर रात दस बजे वह महामाई मंदिर से दर्शन करके वापस लौटा।
विज्ञापन
गांव में पहले से घात लगाए विपिन के रिश्ते में मौसा मुकुट उर्फ वीरेंद्र, मौसेरे भाई बाबू उर्फ शिवजीत ने अपने घर के सामने गांव के छोटू उर्फ रोहन सिंह, एवं रिश्तेदार मोनू सिंह निवासी भटौली सहायल के साथ मिलकर चाकुओं से गोद डाला।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एवं परिजन मौके पर पहुंचे। ललकारने पर सभी हमलावर भाग गए। युवक को गंभीर रुप से घायलावस्था में परिजन उपचार के लिए ला रहे थे।
दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ एवं थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक एवं हत्यारोपी एक ही गांव के होने से गांव में तनाव है।
ग्रामीण बताते हैं कि मृतक विपिन सिंह दिबियापुर के विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना के समय मृतक के माता-पिता बीमार साले को देखने झींझक स्थित एक गांव में गए थे ।
थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि दो हत्यारोपियों बाबू उर्फ शिवजीत एवं छोटू उर्फ रोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।