{"_id":"651f08a8337b00ba1f0303b9","slug":"young-man-hanged-himself-after-an-argument-with-his-wife-died-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3695-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे पर झूला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे पर झूला युवक, मौत
Fri, 06 Oct 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो05एयूआरपी 07- मृतक विवेक दोहरे फाइल फोटो। संवाद
फोटो05एयूआरपी 08- जांच-पड़ताल करते सीओ अशाेक कुमार सिंह व कोतवाल सत्य प्रकाश। संवाद
-देर रात हुई घटना, परिजनों ने शव को फंदे से उतारा, सुबह पुलिस को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। पत्नी से कहासुनी के बाद बुधवार देर रात युवक ने कमरे के अंदर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों ने युवक के शव को नीचे उतारा। सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। वहीं, सीओ बिधूना ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा बडे़ निवासी विवेक दोहरे (32) पुत्र सोवरन जेसीबी चालाक था। बुधवार को जेसीबी खड़ी करने के बाद शाम को जब वह घर पहुंचा। तो रात में किसी बात को लेकर पत्नी पूनम से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर युवक रात लगभग 11 बजे घर के अंदर कमरे में चला गया। जहां कमरे के दरवाजे बंद करके अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
इस दौरान कमरे में स्टूल गिरने की आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो विवेक फंदे पर लटका दिखा। यह देख घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने दूसरे दिन गुरुवार सुबह लगभग छह बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। सीओ अशोक कुमार सिंह ने परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
घटना के संबंध में सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी से रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी से नाराज होकर युवक ने फंदा लगा लिया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।