फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man dies after being hit by train

Auraiya News: नवयुवक की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 25 Sep 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after being hit by train
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के केबिन की मड़ैया के सामने रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची दिबियापुर पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फफूंद रेलवे स्टेशन के केविन की मड़ैया के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय देवेंद्र की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर को सूचना मिलने पर घटना क्षेत्र दिबियापुर थाना क्षेत्र में होने पर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दिबियापुर पुलिस ने जांच पड़ताल कर परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए। शव को देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त औरैया के मोहल्ला तिलक नगर निवासी 100 शैया जिला अस्पताल चिचौली में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन शिवशंकर के छोटे पुत्र के रूप में हुई है।

शिवशंकर के दो पुत्र है जिसमे देवेंद्र छोटा पुत्र था और एनटीपीसी में कार्यरत था। मंगलवार की सुबह घर से एनटीपीसी में ड्यूटी करने के लिए निकला था। दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया की औरैया निवासी देवेंद्र की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। उधर, घटनास्थल से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी मिली है। मृतक के आत्महत्या कर लेने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed