फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man committed suicide by hanging himself, there was an outcry among the family members

Auraiya News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मची-चीख पुकार

Wed, 12 Jun 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself, there was an outcry among the family members
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने परिजनों से विवाद होने पर कमरे में लगे पंखे से गमछे से फंदा लगा लिया। परिजनों के देखने पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा, लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुर निवासी तिलक सिंह का 30 मजदूरी करता था। बुधवार की शाम काम करके वह घर पहुंचा। तभी किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। इससे गुस्सा होकर वह घर के कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर उसके पिता ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा। तो उसे छत पर लगे पंखे में गमछे के फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन

पिता ने शोर मचाया तो परिजन और तमाम ग्रामीण भी पहुंच गए, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने पर वह उसे फंदे से नहीं उतार पाए। सूचना पर सीओ अजीतमल और फफूंद थानाध्यक्ष भी गांव पहुंच गए और दरवाजे को तोड़कर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। दो वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई सुजान वीर की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया की युवक शराब का आदी बताया जा रहा है। उसने आत्महत्या की है परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed