फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man commits suicide after being pressurized to convert for marriage

Auraiya News: शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर युवक ने दी जान

Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide after being pressurized to convert for marriage
बिधूना (औरैया)। प्रेमिका के परिजनों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने अपना यह दर्द वीडियो बनाकर बयां किया है। युवक के मां ने छह लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरका पुर्वा निवासी सरोजनी देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि सहार थाना क्षेत्र के गांव इंदपामऊ निवासी सत्तार खां, सलमान खां, टुल्ली खां, टुन्नी खां, वकील खां और बिधूना निवासी बंटी खां ने उसके पुत्र रोहित पर धर्म परिर्वतन करने का दबाव बनाया। शर्त रखी कि सत्तार अपनी बेटी का निकाह रोहित से तभी करेगा, जब वह धर्म बदलेगा। इन लोगों ने रोहित के खिलाफ सहार थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। बेटे को पॉक्सो एक्ट में जेल भी भेजा गया।
विज्ञापन

जमानत पर रोहत के बाहर आने पर 15 नवंबर को ये लोग उसके घर आए। रोहित को जान से मारने के लिए चाकू और गड़ासा लेकर आए थे। उसको धमकाया और बोले मुस्लिम बन जाओ और बेटी से निकाह कर लो नहीं तो जान से मार देंगे। तुम्हारे माता-पिता काे भी जेल में डलवा देंगे। इसके बाद 18 नवंबर को क्षुब्ध होकर रोहित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रविवार की रात सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। रोहित के मोबाइल में इसका वीडियो मिला है, जिसमें धर्म परिर्वतन कर निकाह न करने और मजबूरी में जहरीला पदार्थ खाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में अपराध निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि आत्महत्या करने वाले रोहित के खिलाफ सहार थाने में मुकदमा दर्ज है। युवक ने तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खाया था। सैफई में इलाज के दौरान रविवार को मौत हुई है। मृतक की मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



14 नवंबर की रात रोहित के घर आई थी युवती
सहार थाने में रोहित और एक अन्य के खिलाफ सत्तार खां ने मुकदमा दर्ज कराया था। रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर रिहा होने पर 28 अक्तूबर को रोहित वापस घर लौटा। रोहित के परिजनों के अनुसार सत्तार और उसकी बेटी के अलावा अन्य आरोपी लगातार रोहित को परेशान कर रहे थे। 14 नवंबर की रात युवती रोहित के घर आई थी। रोहित उसे वापस सहार थाना छोड़ आया। युवती के परिजन रोहित के घर भी पहुंचे। धमकी और धर्म परिवर्तन की शर्तें रखीं। इसके बाद वीडियो बनाते हुए रोहित ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed