फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man beaten for objecting to dog bite

Auraiya News: कुत्ता काटने का उलाहना देने पर युवक को पीटा

Wed, 15 Jan 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten for objecting to dog bite
औरैया। कुत्ता काटने का उलाहना देने पर महिला व उसके पुत्र ने युवक को पीट दिया। घायल युवक ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और हमलावरों पर जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी नितिन पोरवाल ने बताया कि बुधवार को वह घर से निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर मोहल्ले की एक महिला कुत्ता टहला रही थीं। आरोप है कि उसे देख महिला ने रस्सी छोड़ दी। तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसका उलाहना देने पर महिला, उसके पति व पुत्रों ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि महिला जिस कुत्ते को टहला रही थी। उस प्रजाति के कुत्ते का पालन नियम विरुद्ध है। पीड़ित ने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed