फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   young man and three cows deadbody found in nehar

निचली गंगा नहर में एक युवक और तीन गौवंशों के शव मिले

Sat, 25 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
young man and three cows deadbody  found in nehar
नहर में बहकर आए जानवरों के शव। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में निचली गंग नहर पुल के पास शनिवार को एक युवक और तीन गोवंशों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक पखवारे पूर्व भी ऐसी ही घटना हुई थी। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन

अछल्दा कस्बा स्थित नहर से पुलिस ने शनिवार दोपहर युवक का शव बरामद किया। वहीं तीन गोवंशों के शव भी मिले। इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी मंगाकर मवेशियों के शवों को बाहर निकालवाया। लोगों ने हत्या कर युवक और गोवंशों के शव फेंके जाने की आशंका जताई है। लोगों ने बताया कि एक पखवारे पूर्व भी युवक और गोवंशों के शव मिले थे। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अछल्दा राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि नहर से बरामद शव बहकर आए हैं। अछल्दा में नहर एक जगह संकरी होने से अक्सर जानवरों के शव फंस जाते हैं। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। गोवंशों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed