{"_id":"56ccaf346f6de2455ae1f481d10b4425","slug":"young-hit-by-shatabdi-express-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई ।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक मृतक भरथना, इटावा के ग्राम रायसिंह नगला निवासी ब्रजेंद्र यादव पुत्र जगतराम सिंह है। मंगलवार को वह अपनी ससुराल मानिकपुर गया था।
ब्रजेंद्र यादव की मौत की खबर सुनकर पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सरिता ने बताया कि वह राशनकार्ड के लिए फोटो लेकर उसे देने आए थे। इधर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन