फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   You will easily get a chance to study in Kendriya Vidyalaya

Auraiya News: केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने के लिए आसानी से मिलेगा मौका

Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
You will easily get a chance to study in Kendriya Vidyalaya
दिबियापुर। सीबीएसई बोर्ड में 10वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 11 में पढ़ने का मौका आसानी से मिल जाएगा। केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन, कक्षा 11 की लगभग 46 खाली सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा।
विज्ञापन


दरअसल एनटीपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित किया जाता है। एनटीपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक से 10 तक प्रत्येक कक्षा का एक एक सेक्शन है, लेकिन कक्षा 11 एवं 12 में एक सेक्शन साइंस एवं दूसरा आर्ट का है। शिक्षकों के अनुसार दोनों सेक्शनों में कुल 40-40 सीटें हैं।
विज्ञापन

कक्षा 10 में कुल 34 छात्र-छात्राएं थे। सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बताते हैं कि कक्षा 10 के उत्तीर्ण कई छात्र-छात्राएं कामर्स लेना चाहते हैं। ऐसे में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं में से कुछ दूसरे विद्यालयों की ओर रुख कर सकते हैं। शेष छात्र छात्राओं को पहले 11वीं में दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद शेष सीटों पर बाहर के अभ्यर्थियों के प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि एक दो दिनों में कक्षा 11 की रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को अच्छा मौका मिल सकेगा। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की 34 छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10 परीक्षा उत्तीर्ण की है। पहले उन्हें कक्षा 11 में प्रवेश का मौका मिलेगा। इसके बाद शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले एक दो दिनों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed