Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   You will become a banshi of my lips, you will become the whole world.

मेरे होठों की बंसी जो बन जाओ तुम सारा संसार बृजधाम हो जाएगा...

Fri, 09 Mar 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 09 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
You will become a banshi of my lips, you will become the whole world.
कवियों को सम्मानित करती पूर्व चेयरमैन विभा तिवारी साथ में अजय अंजाम - फोटो : amarujala

दिबियापुर(औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद के पास स्थित ग्राउंड में गुरुवार रात साहित्य प्रेमी केके तिवारी व उनकी पत्नी सरयू तिवारी की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रसिद्ध गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को साहित्य सम्मान  2018 से नवाजा गया।

विज्ञापन


 दीप प्रज्ज्वलन के बाद सबसे पहले गाजीपुर की रश्मि शाक्य ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना के गीत ‘तन तुम्हारा अगर राधिका बन सके मन मेरा फिर तो घनश्याम हो जाएगा, मेरे होठों की बंसी जो बन जाओ तुम सारा संसार बृजधाम हो जाएगा...’ सुनकर दर्शक झूम उठे। ओज के कवि अजय अंजाम ने देश भक्ति से जुड़ी अपनी कविताओं के जरिए माहौल में गर्माहट पैदा दी।
विज्ञापन


उनकी रचना, ‘कश्मीर का जर्रा जर्रा वंदे मातरम बोलेगा, कारतूस का छर्रा छर्रा वंदे मातरम बोलेगा, जिस दिन भारत मां के बेटे अपने पे आ जाएं, उस दिन देश का जर्रा जर्रा वंदे मातरम बोलेगा...’ पर पांडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। गीतकार बलराम श्रीवास्तव ने बेटी बचाओ का संदेश देत हुए अपनी रचना पढ़ी। ‘कभी पेट में बिटिया पर चाकू मार मत देना, वो घर भी घर नहीं होता जहां बिटिया नहीं होती, अगर बेटी नहीं होगी तो फिर सृष्टि का क्या होगा...’ प्रस्तुत कर उन्होंने वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकमगढ़ के 10 वर्षीय कवि वेद पोस्तर ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। लाफ्टर चैंपियन में अपनी धाक जमा चुके प्रताप फौदार ने हास्य व्यंग के जरिए सामाजिक अव्यवस्थाओं पर प्रहार किया। दिल्ली के कवि प्रवीन शुक्ल, गीतकार बलराम श्रीवास्तव व राजेंद्र बिंदुआ ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व चेयरपर्सन दिबियापुर विभा तिवारी, प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह, अंशू तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, भाजपा नेता गिरीश तिवारी, राघव मिश्रा, राहुल दीक्षित, सुखलाल गुप्ता, सुधीर दुबे, राकेश भारतीय, असित पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed