फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   You will be able to submit your details via your mobile phone until May 21.

Auraiya News: 21 मई तक अपने मोबाइल से दर्ज कर सकेंगे ब्योरा

Fri, 08 May 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
You will be able to submit your details via your mobile phone until May 21.
फोटो-26- अजीतमल में स्वगणना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

22 मई से कर्मचारी करेंगे घर-घर जनगणना का कार्य, स्व-डिजिटल जनगणना के प्रगणक व सुपरवाइजर को आदेश आवंटित

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अजीतमल (सहार)। जनगणना को लेकर तहसील प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सात मई से 21 मई तक होने वाली स्व-डिजिटल जनगणना में आप स्वयं अपने मोबाइल से अपने परिवार का ब्योरा दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक कर्मचारी घर-घर जाकर जनगणना का कार्य पूर्ण करेंगे।
उप जिलाधिकारी निखिल राजपूत व तहसीलदार अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना को संपन्न कराने के लिए तहसील में 514 प्रगणक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


इस दौरान सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को उनकी ड्यूटी से संबंधित पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र व जनगणना मैनुअल का वितरण किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्व-डिजिटल जनगणना के तहत एक मोबाइल नंबर से एक परिवार की गणना की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक सहार कार्यालय में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला जनगणना प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह ने स्वगणना की प्रक्रिया समझाई तथा ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना करने की जानकारी दी।
प्रशिक्षक ने बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी निर्धारित पोर्टल या मोबाइल एप के जरिए दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनेगी। कार्यक्रम में अधिकारियों को जनगणना पोर्टल पर पंजीकरण, परिवार के सदस्यों का विवरण भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा डेटा सत्यापन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान कर्मचारियों की स्वगणना भी संपन्न कराई गई। प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह, बीडीओ राज नारायण पांडेय, बीईओ उपेंद्र विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed