फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna's water level crosses 108 meters, stir in villages

Auraiya News: यमुना का जलस्तर 108 मीटर के पार, गांवों में मची हलचल

Sat, 17 Aug 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level crosses 108 meters, stir in villages
औरैया/अजीतमल। यमुना नदी में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में हलचल शुरू हो गई है। शनिवार को बढ़े जलस्तर के चलते यमुना नदी में बने पैमाने पर पानी 108 मीटर के पार हो गया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियोें के मुताबिक शनिवार की शाम जल स्तर 108.20 मीटर पर पहुंच चुका है। बताया कि हर घंटे जलस्तर 12 से 15 सेमी पानी बढ़ रहा है। बताया कि अभी जलस्तर 109 मीटर या उसके पार होने की संभावना है। उधर यमुना के जलस्तर में फिर हलचल बढ़ते ही लोगों की नजरें चौकन्नी हो गई हैं।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र के गांव गोहानी, गोहानी कला, बबाइन समेत कई गांवों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रहीं हैं। जलस्तर को लेकर लोगों की आंखों से नींद उड़ रही है। लोग इस आशंका में हैं कि पता नहीं कब जलस्तर बढ़ जाए। लोग रात को भी यमुना नदी की ओर निगाहें तेज कर पल-पल का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यमुना में फिर से जलस्तर बढ़ने की हलचल लोगों ने महसूस की। उपजिलाधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुछ जलस्तर फिर से बढ़ा है। लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। फिर भी बाढ़ चौकियों से निगरानी लगातार रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed