फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna water level rising due to water released from Kota Barrage

Auraiya News: कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना का बढ़ रहा जलस्तर

Sat, 23 Sep 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level rising due to water released from Kota Barrage
औरैया। कोटा बैराज से छोड़े गए तीन लाख क्यूसेक पानी के बाद से यमुना का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम तक नदी के पैमाने पर पानी का स्तर 106.07 मीटर पर रहा। वहीं यमुना नदी में पानी बढ़ने को लेकर केंद्रीय जल आयोग ने निगरानी शुरू की है। वहीं बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

यमुना के बढ़ रहे जल स्तर को लेकर अजीतमल व सदर तहसील प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। नदी किनारे स्थित गांवों में अलर्ट जारी कर चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्क किया गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक कोटा बैराज से तीन लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इससे इटावा और औरैया जिले की सीमा से निकली चंबल समेत यमुना नदी का जल स्तर भी बढ़ना शुरू हुआ है। शुक्रवार की दोपहर शेरगढ़ घाट के स्नानागार तक पानी पहुंच गया। वहीं अंत्येष्टि घाट किनारे तक पानी भी काफी हिस्से में पहुंच गया है। एसडीएम सदर अखिलेश कुमार ने बताया नदी के जल स्तर पर नजर रखी जा रही है। सभी को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed