फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna river in spate due to rain

Auraiya News: बारिश से यमुना नदी उफान पर

Sat, 12 Jul 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 12 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Yamuna river in spate due to rain
अजीतमल। पहाड़ी क्षेत्र में अधिक बारिश होने के चलते यमुना नदी उफनाने लगी है। बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं पूर्व में आई बाढ़ को देखते हुए प्रशासन इस बार पहले से ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम निखिल राजपूत ने बाढ़ प्रभावित गांव गौहानीकलां व सिकरोड़ी में चौपाल लगा लोगों को नदी किनारे न जाने के लिए जागरूक किया। साथ ही नदी तट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चौपाल में एसडीएम निखिल राजपूत ने कहा कि बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गईं हैं। प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हैं। गांव के लोग भी नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करें। यदि जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो तो ग्रामीण अपने परिवार के साथ प्रशासन की ओर से चिन्हित किए गए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों को बारिश के मौसम में जहरीले कीटों से बचाव, बाढ़ व अन्य आपदा से निपटने के गुर सिखाए। इसके बाद एसडीएम ने गांव का भ्रमण किया। उन्होंने लेखपालों ने ऊंचे स्थानों पर बने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से भी संपर्क करने के लिए कहा है।

एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि यमुना का जलस्तर इस समय 104 और 105 मीटर के आसपास रह रहा है। जबकि जिले में यमुना नदी का खतरे का निशान 112 पर है। इसलिए अभी खतरे वाली कोई बात नहीं हैं, फिर भी प्रशासन की ओर से तैयारियां पूर्ण की जा रहीं हैं। यदि बाढ़ की स्थिति बनती है तो प्रशासन इसके निपटने के तैयार है। इस दौरान तहसीलदार अविनाश कुमार, बीडीओ अतुल यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed