फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wrestlers showcase their skills in the wrestling match

Auraiya News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

Sat, 13 Dec 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showcase their skills in the wrestling match
फोटो-14- पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
कंचौसी (औरैया)। कंचौसी में शुक्रवार को इनामी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शहरों से आए पुरुष व महिला पहलवानों के दांवपेच दिखाए। इस दौरान दंगल देखने के लिए दूर गांवों से भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव व उदयवीर यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इसमें मथुरा, औरैया, हरियाणा, जम्मू, कानपुर व अन्य शहरों के पहलवान पहुंचे। दंगल में महिला पहलवान पूनम, नीलम, मुस्कान व अंशु ने भी दांव आजमाए। इसके अलावा पुरुष पहलवानों में केसरी, अभिनायक, रवि, ओमवीर व शोभित सहित अन्य पहलवानों ने अपने दांव लगाए।
विज्ञापन

कुश्ती में दिल्ली की महिला पहलवान आकांक्षा ने कानपुर की संतोषी को मात दी। वहीं गाजियाबाद की अंशु ने हरियाणा की पूनम को हराया। इसी तरह पुरुष वर्ग में आगरा के रामगोपाल और फैजाबाद के रवि के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कुश्ती में विजेता को 11 हजार रुपये और उप विजेता को 5100 रुपये की राशि दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक नाना गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed